मरांग बुरु बचाओ अभियान : 11 फरवरी से रेल-रोड चक्का जाम, झारखंड समेत 5 राज्यों के 50 जिलों में कल मशाल जुलूस

सालखन मुर्मू (Salkhan Murmu) ने कहा कि इससे पहले कल यानी 30 जनवरी 2023 को झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा, एवं असम के लगभग 50 जिला मुख्यालयों पर मरांग बुरु को बचाने के लिए और वर्ष 2023 में सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने की मांग के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
आदिवासी सेंगेल अभियान ने मरांग बुरु को बचाने (Marang Buru Bachao) और आदिवासियों को सरना धर्म कोड (Sarna Dharam Code) दिलाने के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है. सेंगेल प्रमुख सालखन मुर्मू ने कहा है कि 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन रेल-रोड चक्का जाम किया जायेगा. पूर्व सांसद श्री मुर्मू ने रविवार (29 जनवरी 2023) को संताल परगना जामताड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.
सालखन मुर्मू (Salkhan Murmu) ने कहा कि इससे पहले कल यानी 30 जनवरी 2023 को झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा, एवं असम के लगभग 50 जिला मुख्यालयों पर मरांग बुरु को बचाने के लिए और वर्ष 2023 में सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने की मांग के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जायेगा.
सेंगेल के प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार और झारखंड सरकार को मरांग बुरु का मालिकाना हक आदिवासियों को देना ही होगा. सरना धर्म कोड को भी मान्यता देनी होगी. सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की है. इसलिए तिलका मुर्मू की जयंती (11 फरवरी) से राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितकालीन रेल-रोड चक्का जाम किया जायेगा.
Also Read: मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा: दुमका में बोले सालखन मुर्मू- मरांग बुरु की रक्षा आदिवासी अस्तित्व, पहचान की रक्षा
सालखन मुर्मू ने देश-दुनिया के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों से कई सवाल भी किये हैं. उन्होंने पूछा है कि क्या देश में केवल हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध ही धर्म हैं? प्रकृति पूजा में विश्वास करने वाले आदिवासियों का कोई ईश्वर, कोई धर्म, कोई धार्मिक आस्था, विश्वास नहीं है? उन्होंने पूछा है कि आदिवासियों को उजाड़कर पारसनाथ पहाड़ पर जैनियों को कब्जा दिलाना कहां तक जायज है?
सालखन मुर्मू ने कहा है कि आदिवासियों की धार्मिक आस्था, विश्वास और तथ्यों को दरकिनार कर उस पर चोट करना आदिवासियों के धार्मिक नरसंहार (रिलीजियस जेनोसाइड) से कम नहीं है. अविलंब इस पर बहुपक्षीय बातचीत शुरू की जाये. राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाये और भारत तथा दुनिया के आदिवासियों को उनका नैसर्गिक धार्मिक- प्राकृतिक अधिकार दिया जाये.
उल्लेखनीय है कि सालखन मुर्मू और सुमित्रा मुर्मू के नेतृत्व में मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़ ) बचाओ भारत यात्रा चल रही है. अलग-अलग जिलों में जाकर सालखन मुर्मू अपनी बात रख रहे हैं. 17 जनवरी को जमशेदपुर से शुरू हुई मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा 29 जनवरी को जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड पहुंचा. सालखन ने कहा कि यहां जनजागरण के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी.
Also Read: सालखन मुर्मू ने टाटा से किया मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा का आगाज, कहा- हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को धोखा दिया
-
30 जनवरी 2023 को मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला पहुंचेगी.
-
31 जनवरी 2023 को दुमका जिला के मसलिया में जनजागरण अभियान चलेगा.
-
01 फरवरी 2023 को पाकुड़ जिला के महेशपुर में लोगों को जागरूक किया जायेगा.
-
02 फरवरी 2023 को मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा साहिबगंज जिला के बरहरवा पहुंचेगा.
-
03 फरवरी 2023 को गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट में रहेंगे सालखन मुर्मू और उनके सहयोगी.
-
04 फरवरी 2023 को गोड्डा जिला के ही सुंदरपहाड़ी में लोगों को जागरूक किया जायेगा.
-
05 फरवरी 2023 को गोड्डा जिला के गोड्डा प्रखंड में जनजागरण अभियान चलेगा सेंगेल.
-
07 फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के पिलाई हॉल में मरांग बुरु बचाओ यात्रा जनसभा का आयोजन होगा.
-
28 फरवरी 2023 तक मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा जारी रहेगी.
-
मरांग बुरू (पारसनाथ पहाड़) को बचाना.
-
वर्ष 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड की मान्यता लेना.
-
कुड़मी को एसटी बनाने वालों का विरोध करना.
-
असम व अंडमान के झारखंडी आदिवासियों को एसटी का दर्जा दिलाना.
-
झारखंड में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करना.
-
देश के सभी पहाड़-पर्वतों को आदिवासियों को सौंपने की मांग करना.
-
आदिवासी स्वशासन व्यवस्था में जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार लाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




