Ranchi News : 21 बटालियनों का निरीक्षण करेंगे एडीजी व आइजी

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 11:39 PM

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, एक माह में रिपोर्ट सौंपने को कहा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. राज्य में जैप, आइआरबी, एसआइआरबी व एसआइएसएफ की 21 बटालियनों का निरीक्षण दो एडीजी और 12 आइजी करेंगे. निरीक्षण के बाद वे एक माह में रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. निरीक्षण का उद्देश्य उक्त जगहों पर कामकाज को बेहतर बनाना है. एडीजी अभियान संजय आंनदराव लाठकर को जैप-1, एडीजी आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता को जैप-2 व जैप-10, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक को आइआरबी-4, रांची के जोनल आइजी अखिलेश झा को आइआरबी-2, आइजी अभियान एवी होमकर को आइआरबी-5, सीआइडी आइजी को जैप-3, आइजी ट्रेनिंग ए विजयालक्ष्मी को जैप-7, आइजी रेल नरेंद्र कुमार सिंह को आइआरबी-8, पलामू आइजी सुनील भास्कर को जैप-8 व आइआरबी 10, आइजी बोकारो माइकल राज एस को आइआरबी-3, आइजी जेपीए को जैप-5 और जैप-9, आइजी मानवाधिकार कन्हैया मयूर पटेल को जैप-4 और एसआइएसएफ बोकारो, आइजी एसटीएफ अनूप बिरथरे को जैप-6 व एसआइआरबी-2 के निरीक्षण की जवाबदेही दी गयी है. निरीक्षण के दौरान इन बिंदुओं की करनी है समीक्षा बल की संख्या व तैनाती, अनुशासन व आचरण, ड्यूटी रोस्टर व अवकाश, शिकायत निवारण, प्रोन्नति के अवसर, बैरक व आवासीय व्यवस्था, मेस व भोजन की गुणवत्ता, कैंपस व स्वच्छता, परिवहन व वाहन, भंडार व लॉजिस्टिक, शारीरिक फिटनेस, गोला-बारूद स्टॉक का सत्यापन, अग्निशमन अलार्म, आवासीय सुविधा, कल्याण कोष, सुविधा निधि का उपभोग, शिक्षा व पारिवारिक सहायता, दुश्मनों के बारे में जानकारी, निगरानी प्रणाली, सार्वजनिक शिकायत प्रणाली, सरकारी योजनाओं में भागीदारी, साप्ताहिक परेड, ट्रेनिंग के अलावा ड्यूटी व तैनाती रिकॉर्ड शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola