अदाणी फाउंडेशन ने रांची ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे छाते, बारिश में मिलेगा सहारा

विज्ञापन

छाते के साथ यातायात पुलिस

बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए अदाणी फाउंडेशन ने रांची में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. इस पहल से पुलिसकर्मियों को विपरीत मौसम में अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आसानी होगी.

विज्ञापन

रांची: बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए अदाणी फाउंडेशन ने गुरुवार को रांची में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान सड़क पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे विपरीत मौसम में भी बिना किसी परेशानी के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें.

ये भी पढ़ें: धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक, अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन की ओर से हेमंत तिर्की सहित बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: JPSC Scam पर CM हेमंत बोले- 'जांच की आंच मेरे घर तक आए तो भी न हिचकें अफसर', आज होगी छात्रों से सरकार की वार्ता

बारिश में ड्यूटी करने वालों के लिए उपयोगी

इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक ने कहा कि बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह सहयोग काफी उपयोगी साबित होगा. इससे उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी. वहीं, अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने कहा कि अदाणी समूह समाज के विभिन्न वर्गों के हित में लगातार कार्य करता रहा है. उन्होंने कहा कि समूह आगे भी जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.


विज्ञापन
सुनील कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार चौधरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola