मांडर के बोबरो मोड़ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के बोबरो गांव में गुरुवार को अंचल प्रशासन की ओर से गैरमजरूआ आम जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी.
विज्ञापन
मांडर.
प्रखंड के बोबरो गांव में गुरुवार को अंचल प्रशासन की ओर से गैरमजरूआ आम जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. बताया गया कि बोबरो मोड़ में करीब 10 डिसमील गैरमजरुआ आम भूमि है. जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखे हैं. सीओ चंचला कुमारी ने अनुसार उक्त जमीन पर कब्जा करनेवालों को कई बार नोटिस देकर कब्जा से संबंधित कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाये. बाद में उन्हें उक्त भूमि से अतिक्रमण हटा लेने का नोटिस भी जारी किया गया था. लेकिन उन्होंने जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं किया था. जिसको लेकर गुरुवार को अंचल प्रशासन की ओर से उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. इस दौरान सड़क किनारे स्थित चहारदीवारी को जेसीबी से आंशिक रूप से हटाया गया और 90 दिनों का समय देकर उन्हें चेतावनी दी गयी कि इस अवधि के अंदर हरहाल में उक्त जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर दें. इधर उक्त जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप झेल रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे भूमिहीन हैं और काफी लंबे अरसे से उक्त भूमि में घर बनाकर रह रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










