Pooja Singhal की जमानत पर अब 18 को सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2024 6:00 AM
पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर अब 18 मार्च को सुनवाई होने की संभावना है. 15 मार्च को इस मामले में सुनवाई निर्धारित थी. न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश अगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ में सुनवाई निर्धारित थी. सुनवाई शुरू होते ही पूजा सिंघल की वकील की ओर से यह कहा गया […]
पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर अब 18 मार्च को सुनवाई होने की संभावना है. 15 मार्च को इस मामले में सुनवाई निर्धारित थी. न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश अगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ में सुनवाई निर्धारित थी. सुनवाई शुरू होते ही पूजा सिंघल की वकील की ओर से यह कहा गया कि वह 585 दिनों से जेल में बंद है. इसके बाद न्यायालय ने कहा कि मामला साधारण नहीं है. काफी गंभीर आरोप हैं. काफी दिनों से अस्पताल में हैं. पूजा सिंघल के वकील की ओर से सुनवाई के लिए काफी अनुरोध किया गया. लेकिन इडी के वकील एसवी राजू के नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हुई. अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










