Aaj Ka Mausam: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट

वज्रपात का अलर्ट (फोटो-AI)
Aaj Ka Mausam: झारखंड में 18 फरवरी से आसमान में बादल छाने लगेंगे. 19 फरवरी को कोल्हान और 20 फरवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़ में गर्जन के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.
Aaj Ka Mausam: रांची-पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई जिलों में मंगलवार से मौसम में बदलाव संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 18 फरवरी से झारखंड के कई हिस्सों में आकाश में बादल छाने लगेंगे, जबकि रांची में 19 फरवरी को बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है, लेकिन 19 फरवरी को कोल्हान के इलाके में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को इसमें विस्तार हो सकता है. 20 फरवरी को रांची में गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश हो सकती है. यह बारिश रांची सहित बोकारो, रामगढ़ आदि इलाके में भी होगी.
गरज के साथ वज्रपात
21 फरवरी की सुबह धुंध और दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे. बारिश की संभावना कम है, लेकिन गर्जन व वज्रपात की आशंका है. 22 फरवरी को राज्य के पूर्वी इलाके में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. यह बारिश सभी जिलों में एक समान नहीं होगी, लेकिम मौसम में परिवर्तन संभव है. मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए कहा है. खेत, पेड़ और बिजली खंभों के नीचे नहीं रहने की अपील की है.
दो दिनों के अंदर तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.
24 घंटे में राजधानी के तापमान में हुई वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गयी है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से तीन डिग्री व पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री तथा 24 घंटे में 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. जहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम तापमान हजारीबाग में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
क्या रहा शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची : 30.4–15.6
जमशेदपुर–34.6–15.5
मेदिनीनगर–34.2–13.8
बोकारो–32.1–14.2
चाईबासा–34.8–14.0
ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक
ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन आज 289 को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, हायर एजुकेशन के लिए करेंगे ये बड़ा काम
ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, हेमंत सरकार मंईयां योजना की लाभुकों को दे सकती है खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




