Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज चलेंगी ठंडी हवाएं, कब से बदलेगा मौसम का मिजाज?

Weather Forecast
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज सुबह हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं. इससे ठंड का अहसास होगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. राज्य में 17 फरवरी से फिर मौसम बदल सकता है.
Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में 17 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. आज सुबह में हल्की ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास होगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. 16 फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
हवा चलने से ठंड का हुआ अहसास
झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार की सुबह में धुंध रहने और हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और शाम में फिर से तापमान में गिरावट आ गयी. झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 35.1 डिग्री और सबसे कम खूंटी का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
सुबह में चल सकती है हल्की ठंडी हवा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह में हल्की ठंडी हवा चल सकती है. इससे ठंड का अहसास होगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. रविवार से फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 17 फरवरी से मौसम में फिर थोड़ा बदलाव आ सकता है. मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गयी है.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–26.0–10.5
जमशेदपुर–31.4–12.0
मेदिनिनगर–30.2–9.3
बोकारो–30.1–10.1
चाइबासा–33.4–10.6
खूंटी–27.9–7.2
सरायकेला–35.1–10.9
देवघर–29.6–13.8
चतरा–25.8–08.4
झारखंड के सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान

ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress New In Charge: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह किन्हें बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी?
ये भी पढ़ें: रांची में तेज रफ्तार कार ने 22 महीने की बच्ची को रौंद डाला, तड़पती बच्ची ने तोड़ा दम, आरोपी भेजा गया जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




