Ranchi news : ओवर स्पीडिंग पर कटेगा एक हजार रुपये का चालान

Birsa Munda
राजधानी में 10 जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाये गये
रांची़ राजधानी में 10 जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाये गये हैं. यदि कोई भी चालक तय गति से अधिक गति पर वाहन चलाता है, तो उनका चालान कटेगा. किसी एक जगह पर ओवर स्पीड की वजह से किसी व्यक्ति का चालान कटता है, तो उस दिन दूसरी जगह उसका चालान नहीं कटेगा. इसके लिए सभी कैमरे को इंटीग्रेट किया गया है. नयी व्यवस्था के तहत ओवर स्पीडिंग के लिए एक हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है. अगर कोई व्यक्ति ओवर स्पीडिंग के मामले में तीन बार पकड़ा जाता है, तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जायेगा. इसकी पुष्टि ट्रैफिक डीएसपी ने भी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










