फोर्ब्स मैगजीन की सूची में रांची के आदर्श भी
Updated at : 21 Apr 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फोर्ब्स ने एशिया-पैसेफिक जोन में 30 वर्ष से कम अायु वर्ग में स्टार्टअप बिजनेस करनेवालों की सूची जारी की है. इसमें राजधानी रांची के कांके रोड निवासी व फैब होटल के सह संस्थापक आदर्श मनपुरिया (28 वर्षीय) को भी जगह मिली है.इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग व एनर्जी कैटेगरी में उनका चयन किया गया है. आदर्श […]
विज्ञापन
रांची : फोर्ब्स ने एशिया-पैसेफिक जोन में 30 वर्ष से कम अायु वर्ग में स्टार्टअप बिजनेस करनेवालों की सूची जारी की है. इसमें राजधानी रांची के कांके रोड निवासी व फैब होटल के सह संस्थापक आदर्श मनपुरिया (28 वर्षीय) को भी जगह मिली है.इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग व एनर्जी कैटेगरी में उनका चयन किया गया है. आदर्श के पिता अरुण मनपुरिया ने बताया कि विश्व की प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स हर वर्ष यह सूची जारी करती है.
इसमें एशिया पैसेफिक से 30 लोगों का चयन हुआ है. वहीं, भारत से पांच लोगों का चयन हुअा है, इसमें आदर्श भी है. यह उपलब्धि उसे दो वर्ष में 150 से अधिक होटल खोलने के लिए मिली है. अरुण मनपुरिया ने बताया कि आदर्श की शिक्षा संत अंथोनी स्कूल से हुई है.उसने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की़ ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से और एमबीए अमेरिका से किया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि झारखंड के लिए अति महत्वपूर्ण है. उसने पूरे राज्य व देश का नाम रोशन किया है. श्री अरुण मनपुरिया ने कहा कि उनकी मेन रोड में फर्नीचर की दुकान है तथा आवास कांके रोड में है.
2014 में शुरू किया बिजनेस
वहीं, आदर्श ने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने फैब होटल.कॉम के नाम से बिजनेसशुरू किया. उन्हें बचपन से होटल के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा थी. इस कार्य में उन्हें पिता अरुण मनपुरिया का पूरा सहयोग व प्रोत्साहन मिला. आदर्श ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी उसके आदर्श हैं.
जो एक छोटे से शहर से निकल कर क्रिकेट के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया. उन्हें भी लगा कि वह भी कुछ सकते हैं. भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि वह छोटे-छोटे लक्ष्य लेकर चलते हैं. अगले दो-तीन वर्षों में 500 से अधिक होटलों के साथ टाइअप कर बिजनेस को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. कंपनी के कार्य क्षेत्र के बारे में कहा कि कंपनी का कार्य होटल के लिए बिजनेस जेनरेट करना है.
कांके रोड निवासी आदर्श
फैब होटल के सह संस्थापक हैं
इंडस्ट्री, मैन्यूफैक्चरिंग व एनर्जी कैटेगरी में किया गया चयन. दो वर्ष में 150 से अधिक होटल खोलने के लिए मिली जगह .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




