रांची : आज से कोलकाता और दिल्ली के लिए एयर एशिया का विमान सेवा शुरू

Updated at : 15 Apr 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आज से कोलकाता और दिल्ली के लिए एयर एशिया का विमान सेवा शुरू

रांची: एयर एशिया की विमान सेवा शनिवार से शुरू होगी. यह सेवा रांची से कोलकाता व रांची से दिल्ली के लिए शुरू होगी. यह 180 सीटों वाला होगा. विमान संख्या आइएस 541 कोलकाता से सुबह 8.05 बजे उड़ान भरेगा और रांची सुबह 9.05 बजे पहुंचेगा. रांची से विमान सुबह 9.30 बजे उड़ान भरेगा व दिल्ली […]

विज्ञापन

रांची: एयर एशिया की विमान सेवा शनिवार से शुरू होगी. यह सेवा रांची से कोलकाता व रांची से दिल्ली के लिए शुरू होगी. यह 180 सीटों वाला होगा. विमान संख्या आइएस 541 कोलकाता से सुबह 8.05 बजे उड़ान भरेगा और रांची सुबह 9.05 बजे पहुंचेगा. रांची से विमान सुबह 9.30 बजे उड़ान भरेगा व दिल्ली सुबह 11.25 बजे पहुंचेगा.

वहीं विमान संख्या आइएस 545 दिल्ली से दोपहर 12.20 उड़ान भरेगा और रांची दोपहर 1.55 बजे पहुंचेगा. रांची से विमान दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरेगा व कोलकाता दोपहर 3.20 बजे पहुंचेगी. विमान संख्या आइएस 549 कोलकाता से दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगा व शाम 4.55 बजे रांची पहुंचेगा. यही विमान रांची से शाम 5.20 बजे उड़ान भरेगा व दिल्ली शाम 7.05 बजे पहुंचेगा.

विमान संख्या आइएस 546 दिल्ली से शाम 5.45 बजे उड़ान भरेगा व रात 9.25 बजे रांची पहुंचेगा. यही विमान रांची से रात 9.50 बजे उड़ान भरेगा व कोलकाता 10.50 बजे पहुंचेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola