PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सांसदों से की बात, कहा - केंद्र की योजनाओं के बारे में जनता को बतायें
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 14 भाजपा सांसदोंके साथ बैठक की है.14 सांसदों में लोकसभा के 12 वराज्यसभा के दो सांसद शामिल थे. छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहेबगंज दौरे के पहले उनके साथ राज्य के सांसदों की यह बैठक अहम है. प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने क्षेत्र पर […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 14 भाजपा सांसदोंके साथ बैठक की है.14 सांसदों में लोकसभा के 12 वराज्यसभा के दो सांसद शामिल थे. छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहेबगंज दौरे के पहले उनके साथ राज्य के सांसदों की यह बैठक अहम है. प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने क्षेत्र पर ध्यान देनेएवं केंद्र की विकास योजनाओं काअपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने को कहा.
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने ससंदीयक्षेत्र मेंलोगोंको भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत करायें. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने झारखंड के अलावा कुछ अन्य राज्यों के सांसदों से भी मुलाकात की है.
प्रधानमंत्री मोदीसमय-समय पर विभिन्न राज्य के सांसदों से बात करते रहते हैं. वे उनसे उनकेक्षेत्र का हाल पूछने के साथ हीजरूरी टास्क भी देते हैं. प्रधानमंत्रीइसतरह जमीनी हकीकतको भीमालूमकरते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










