साहेबगंज : छह को गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे पीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को झारखंड आयेंगे. साहेबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री से पुल का शिलान्यास करने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एक लाख महिलाओं के बीच स्मार्ट फोन बांटेंगे. साथ ही महिला और पहाड़िया बटालियन […]
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को झारखंड आयेंगे. साहेबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री से पुल का शिलान्यास करने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एक लाख महिलाओं के बीच स्मार्ट फोन बांटेंगे. साथ ही महिला और पहाड़िया बटालियन के सफल अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे.
2500 करोड़ से बनेगा पुल : साहेबगंज में गंगा पुल का निर्माण लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा. केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है. पैकेज वन के तहत पांच किमी लंबे पुल का निर्माण कराना है. इसे फोर लेन का बनाया जायेगा. पहुंच पथ 16.9 किमी का होगा. पुल का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी अॉफ इंडिया के माध्यम से कराया जा रहा है.
इस पुल के बनते ही बिहार, बंगाल और झारखंड की सीमाएं जुड़ जायेंगी. योजना के अनुसार बिहार को बंगाल से जोड़नेवाली सड़क से भी इस पुल को जोड़ा जायेगा. पुल के बनने से सीमांचल इलाके के लोगों को झारखंड आना जाना आसान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




