ePaper

सुअवसर: सीएम के पावर डिनर में धौनी सहित देश-विदेश के मेहमान हुए शामिल, शास्त्रीय संगीत के साथ चखे झारखंडी और वेस्टर्न व्यंजन

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सुअवसर: सीएम के पावर डिनर में धौनी सहित देश-विदेश के मेहमान हुए शामिल, शास्त्रीय संगीत के साथ चखे झारखंडी और वेस्टर्न व्यंजन

रांची: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट मोमेंटम झारखंड की पूर्व संध्या पर राजधानी में उत्सवी माहौल रहा. देश-विदेश से आये मेहमान झारखंडी रंग में रच-बस गये. देर शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेडिसन ब्लू में पावर डिनर दिया. मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी ने राज्य का […]

विज्ञापन
रांची: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट मोमेंटम झारखंड की पूर्व संध्या पर राजधानी में उत्सवी माहौल रहा. देश-विदेश से आये मेहमान झारखंडी रंग में रच-बस गये. देर शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेडिसन ब्लू में पावर डिनर दिया. मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी ने राज्य का मान बढ़ाया. विदेशी मेहमानों ने झारखंड की प्रसिद्ध व्यंजन भी चखे. इसके साथ पावर डिनर में वेस्टर्न व भारतीय व्यंजन लजीज थे. मेहमानों ने शास्त्रीय संगीत का भी लुत्फ उठाया. मौके पर जापान, मंगोलिया, रूस, फ्रांस सहित देश के नामचीन उद्योगपति मौजूद थे. मुख्यमंत्री के पावर डिनर में राज्य के मंत्री व अधिकारी भी शामिल हुए.
प्रगाढ़ है जापान-भारत का व्यापारिक संबंध : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जापान और भारत का सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध काफी पुराना और प्रगाढ़ है. मैं जापान की अर्थव्यवस्था से काफी प्रभावित हूं. खास कर वहां की मध्यम और लघु उद्योग व्यवस्था से, जिसके कारण दुनियाभर में आयी आर्थिक मंदी का जापान की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ. झारखंड में भी हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए मध्यम और लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं. झारखंड और जापान के बीच आपसी सहयोग और बढ़ाने की जरूरत है. श्री दास ने यहा बातें जापान के राजदूत केनजी हिरामत्सू के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश की काफी संभावनाएं हैं. जापान की कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं. हमारी नीतियां काफी सरल और व्यापारोन्मुखी है. श्री दास ने बताया कि इटखोरी समेत राज्य के कई क्षेत्रों में बुद्ध भगवान से संबंधित कई पुरातत्व सामग्रियां प्राप्त हुई है. यहां पर्यटन की काफी संभावना है. जापान के लोग यहां इनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
सांस्कृति आदान-प्रदान पर भी होगा जोर : बैठक के दौरान हिरामत्सू ने कहा कि रघुवर दास के मजबूत नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास कर रहा है. जापान की कंपनियां झारखंड में निवेश के लिए उत्सुक हैं. जापान का जोर व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक एक्सचेंज पर है. झारखंड के साथ पीपुल टू पीपुल तथा स्टूडेंट एक्सचेंज के इच्छुक हैं. हिरामत्सू ने मुख्यमंत्री को जापान आने का न्यौता दिया. उन्होंने कहा कि जापान आकर वे कंपनियों के साथ ही सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण करें. बैठक में झारखंड सरकार के वरीय अधिकारियों ने ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट सिटी, शहरी यातायात, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्कील डेवलेपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश का प्रस्ताव दिया. जापानी कंपनियों ने इन पर रुचि दिखायी. इन मुद्दों पर 16 फरवरी को होनेवाली बिजनेस मीटिंग के दौरान विस्तृत चर्चा होगी.
कंपनी प्रतिनिधियों ने जतायी निवेश की इच्छा
बैठक के दौरान मंगोलिया के राजदूत गोनचिग गेनबोल्ड, रूस के डिप्टी ट्रेड कमिश्नर पावेल कोमारोव और फ्रांस के काउंसुल जेनरल डेमियन सैयद के नेतृत्व में प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. सभी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी. बैठक के दौरान खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, श्रम मंत्री राज पलिवार, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, प्रधान सचिव संजय कुमार, प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola