ePaper

झारखंड : विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Updated at : 28 Jan 2017 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा में शनिवार को भी विपक्षकेविधायकों ने जोरदार हंगामा किया.सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी विधायक ने शोर शुरू कर दिया. इस कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. विपक्षी विधायक सदन के बाहर अपनी मांगों की तख्तियों को लेकर भी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा में शनिवार को भी विपक्षकेविधायकों ने जोरदार हंगामा किया.सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी विधायक ने शोर शुरू कर दिया. इस कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. विपक्षी विधायक सदन के बाहर अपनी मांगों की तख्तियों को लेकर भी प्रदर्शन करते दिखे.

विपक्षी विधायक सीएनटी-एसपीटी एक्ट वापस लो के स्लोगन लिखी तख्तियां लिये हुए थे. साथ ही उनकी तख्तियों पर लिखा था कि लाठी-डंडे की सरकार नहीं चलेगी.

दोपहर साढ़े बारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कार्य व्यवधान के कारण उसे पुन: दो बजे तक स्थगित कर दिया गया. मुख्य विपक्ष झामुमो के विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी वे सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे थे. साथ ही चार विधायकों के निलंबन का भी विरोध जता रहे थे.

बाद में फिर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तकके लिए स्थगित कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola