जमशेदपुर : कांग्रेस में गुटबाजी हावी, चले लात-घूसे

Updated at : 21 Oct 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : कांग्रेस में गुटबाजी हावी, चले लात-घूसे

जमशेदपुर/रांची : कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी उभर कर सामने आयी. आधे घंटे तक हुए हंगामे व नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस सचिव सौरभ नारायण झा समेत सात-आठ कार्यकर्ताओं की पिटाई डंडे व लात-घूसे से की. यह घटना गुरुवार को जमशेदपुर में हुई. बड़कागांव गोलीकांड के खिलाफ 24 अक्तूबर को झारखंड बंद […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी उभर कर सामने आयी. आधे घंटे तक हुए हंगामे व नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस सचिव सौरभ नारायण झा समेत सात-आठ कार्यकर्ताओं की पिटाई डंडे व लात-घूसे से की. यह घटना गुरुवार को जमशेदपुर में हुई.

बड़कागांव गोलीकांड के खिलाफ 24 अक्तूबर को झारखंड बंद को लेकर संयुक्त विपक्ष की बैठक के बाद नेता बाहर निकल रहे थे. मनोज यादव वापस जाओ, इरफान अंसारी वापस जाओ के बैनर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मल गेस्ट हाउस गेट के समीप पहुंचे.

इस दौरान गाड़ी पर बैठे ताराचंद्र भगोरा व सुखदेव भगत को काले झंडे भी दिखाये गये. विरोध बढ़ता देख दोनों नेता निकल गये. इससे पूर्व बड़े नेताओं की मौजूदगी में सुखदेव भगत व झारखंड कांग्रेस प्रभारी डॉ बीके हरि प्रसाद को हटाने की भी मांग की गयी. जिला प्रभारी ताराचंद्र भगोरा ने बताया कि शुक्रवार को रांची में प्रदेश प्रभारी डॉ बीके हरि प्रसाद आ रहे हैं, उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola