अचानक पेट्रोल भराने पहुंचे लोग हो गए नाराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 8:50 AM
रांची : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 3.38 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये, जबकि डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की. इस तरह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में दो महीने की गिरावट का क्रम थम गया है. नयी दरें बुधवार की मध्यरात्रि से लागू हो गयी हैं. रांची में टैक्स […]
रांची : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 3.38 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये, जबकि डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की. इस तरह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में दो महीने की गिरावट का क्रम थम गया है. नयी दरें बुधवार की मध्यरात्रि से लागू हो गयी हैं. रांची में टैक्स सहित पेट्रोल के दाम में 2.65 रुपये और डीजल की कीमत में 2.78 रुपये की वृद्धि हुई है. तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण कीमत में यह वृद्धि जरूरी थी.
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 7 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी है जिसके बाद कंपनियों को यह फैसला लेना पड़ा. अगस्त में दो बार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की थी.
आज जब सुबह उपभोक्ता पेट्रोल लेने पंप पर गए तो बढ़ी हुई कीमत पर नाराजगी जताई. गौरतलब है कि इससे पहले 15 अगस्त को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में एक रुपये जबकि डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










