झारखंड : ताला मरांडी का हटाया जाना तय, भंग हो सकती है भाजपा की नयी प्रदेश कार्यसमिति

रांची: भाजपा की नयी प्रदेश कार्यसमिति भंग हो सकती है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी काे हटाया जाना भी लगभग तय माना जा रहा है. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति के गठन व सीएनटी-एसपीटी पर ताला मरांडी के बयान पर नाराजगी जतायी है. उन पर कार्रवाई का मन बना लिया है. इन विवादों के […]
इन विवादों के बीच केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और ताला मरांडी को दिल्ली बुलाया. सीएम दिन में ही दिल्ली पहुंच गये. पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं, देर रात तक ताला मरांडी के दिल्ली पहुंचने की कोई सूचना नहीं थी. उनके पीए ने बताया कि ताला मरांडी सुबह में अपनी गाड़ी से दुमका से निकले और कोलकाता के रास्ते होते दिल्ली गये हैं. पर देर रात तक दिल्ली नहीं पहुंचे. केंद्रीय नेतृत्व उनका इंतजार करता रहा. सूत्रों के अनुसार, सीएम के साथ बैठक में केंद्रीय नेताओं ने ताला के बेटे की नाबालिग से शादी का मामला भी उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




