ePaper

बोकारो मुठभेड़ पर बोला गृह मंत्रालय- नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान को मिली बड़ी सफलता

Updated at : 21 Apr 2025 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Bokaro Encounter Hindi News: झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि नक्सलवाद के खात्मे का अभियान जारी रहेगा. बोकारो के लुगू बुरू पहाड़ी की तलहटी में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है. उनका काम काबिल-ए-तारीफ है.

विज्ञापन

8 Naxals Killed in Jharkhand Encounter| बोकारो के लुगु बुरू पहाड़ की तलहटी में सुरक्षा बलों के साथ प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों की मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ने सुरक्षा बलों की तारीफ की है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है. नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को आज एक और बड़ी सफलता मिली. झारखंड के बोकारो में लुगु पहाड़ की तलहटी में हुई एक मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गये. इनमें से एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था. 2 अन्य कुख्यात नक्सलियों को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है. हमारे सुरक्षा बलों ने बेहतरीन काम किया है. हम उनके काम की प्रशंसा करते हैं.’

एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली विवेक भी मारा गया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ हुई इस बड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की है. कहा है कि मारे गये 8 माओवादियों में शीर्ष नक्सली विवेक भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. गृह मंत्री ने कहा कि सुबह-सुबह शुरू हुई इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के साथ झारखंड पुलिस के जवान भी शामिल थे. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. मुठभेड़ स्थल से जवानों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. गृह मंत्री ने इसे नक्सलवादियों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया है. यह नक्सलवादियों के खात्मे के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें

Watch Video: एंटी नक्सल ऑपरेशन में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, 8 नक्सली ढेर, फिर हुई 2 राउंड फायरिंग

Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola