मौसम : तेज हवा के साथ हुई बारिश, कल हो सकती है ओलावृष्टि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शनिवार की रात आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. देश के उत्तरी राज्यों में बने निम्न दबाव का असर झारखंड और आसपास के राज्यों में भी दिखने लगा. राजधानी सहित कई जिलों में देर रात तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है […]
विज्ञापन
रांची : शनिवार की रात आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. देश के उत्तरी राज्यों में बने निम्न दबाव का असर झारखंड और आसपास के राज्यों में भी दिखने लगा. राजधानी सहित कई जिलों में देर रात तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई.
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है. विभाग का पूर्वानुमान है कि इसका असर मंगलवार को भी रांची में दिख सकता है. पश्चिमी राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिखने लगा है. शनिवार को राजधानी का तापमान 33.6 तथा न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










