ePaper

''जो ‘वंदेमातरम्'' या ‘जनगणमन'' नहीं गाना चाहता उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं''

Updated at : 24 Feb 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
''जो ‘वंदेमातरम्'' या ‘जनगणमन'' नहीं गाना चाहता उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं''

रांची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के शहरी विकास मंत्री चंदेश्‍वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) ने कहा कि भारत में अफजल गुरु नहीं पैदा होने दिये जायेंगे, और जो भारत में रह कर देश की मिट्टी का खाता है और भारतीय होने का दावा करता है उसे ‘वंदेमातरम्’ और ‘जनगणमन’ गाना […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के शहरी विकास मंत्री चंदेश्‍वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) ने कहा कि भारत में अफजल गुरु नहीं पैदा होने दिये जायेंगे, और जो भारत में रह कर देश की मिट्टी का खाता है और भारतीय होने का दावा करता है उसे ‘वंदेमातरम्’ और ‘जनगणमन’ गाना होगा. जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने और संसद पर हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरू के पक्ष में नारे लगाने के दोषी छात्रों के पक्ष में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए झारखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देशद्रोहियों के साथ खडा होकर देशद्रोह का काम किया है. ‘

विधानसभा परिसर में यहां पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘जो ‘वंदेमातरम्’ या ‘जनगणमन’ नहीं गाना चाहता उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं है.’ उन्होंने कहा कि यह कैसी बात है कि आप जिस देश की मिट्टी का खाते हैं, जिसकी आबो हवा लेते हैं, उसे ही गाली देते हैं? उन्होंने पूछा, ‘क्या यह देश के साथ गद्दारी या देशद्रोह नहीं है?’ इससे पूर्व सोमवार को रांची के फिरायालाल चौक पर हुई एक जनसभा में भी सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जेएनयू में हुई घटना में शामिल देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola