ePaper

पटना में मुठभेड़: लवकुश चकमा देकर भागा, रांची पुलिस की गोली सरपंच को लगी, मौत

Updated at : 03 Feb 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में मुठभेड़: लवकुश चकमा देकर भागा, रांची पुलिस की गोली सरपंच को लगी, मौत

रांची/ पटना : पटना के पालीगंज में रांची पुलिस और इनामी अपराधी लवकुश शर्मा के गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में निरखपुर-पाली पंचायत के सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी (50) की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं रांची पुलिस ने लवकुश शर्मा के भाई विपिन शर्मा गिरफ्तार किया गया. घटना में लवकुश शर्मा और उसका सगा […]

विज्ञापन

रांची/ पटना : पटना के पालीगंज में रांची पुलिस और इनामी अपराधी लवकुश शर्मा के गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में निरखपुर-पाली पंचायत के सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी (50) की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं रांची पुलिस ने लवकुश शर्मा के भाई विपिन शर्मा गिरफ्तार किया गया. घटना में लवकुश शर्मा और उसका सगा भाई पुलिस को चकमा देकर भाग गया़ घटना मंगलवार देर रात की है़ रांची पुलिस की गोली से सरपंच की मौत होने से पालीगंज में लोग काफी आक्रोशित हैं. पटना पुलिस ने रांची पुलिस के तीन जवानों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

लवकुश शर्मा के गिरोह ने शुरू की फायरिंग

लवकुश शर्मा के सहयोगी सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने 23 जनवरी को गया से गिरफ्तार किया था़ सोनू की निशानदेही पर रांची पुलिस लवकुश शर्मा की तलाश में उसे लेकर बिहार गयी थी़ पुलिस को सोनू ने बताया था कि लवकुश पटना के पालीगंज में मौजूद है़ सूचना के बाद पुलिस सोनू शर्मा के साथ निरखपुर-पाली पंचायत से 30 गज की दूरी पर छुप कर बैठ गयी. पुलिस को सूचना थी कि लवकुश इधर से ही गुजरनेवाला है. इस दौरान लवकुश और विपिन आते दिखायी दिये. पुलिस ने जब उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा चाहा, तो दोनों फायरिंग करने लगे. इस बीच पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गयी. इस बीच लवकुश पुलिस को चकमा देकर भाग गया. जबकि विपिन शर्मा पकड़ लिया गया. विपिन शर्मा इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद पर हमला करने सहित बरियातू और रांची के कई मामलों में वांटेड है़

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आज बाजार बंद

फायरिंग के दौरान गांव के सरपंच रामनाथ को गाेली लग गयी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. इस घटना से रांची पुलिस बैकफुट पर आ गयी है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है. पालीगंज बाजार को बुधवार को बंद रखने का फैसला किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

‘‘सूचना है कि दोनों ओर से फायरिंग हुई़ इस दौरान सरपंच को गोली लग गयी़ पुलिस ने किसी को मारा नहीं है़ पटना पुलिस ने रांची पुलिस के किसी जवान को हिरासत में नहीं लिया है़. (प्रशांत आनंद, हटिया एएसपी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola