ePaper

मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने फहराया तिरंगा

Updated at : 26 Jan 2016 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने फहराया तिरंगा

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने सुबह नौ बजे करीब झंडोत्तोलन किया जिसके बाद यहां 15 झांकियां देखने को मिली. वहीं सूबे के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में झंडा फहराया. मोरहाबादी मैदान में आकर्षक झांकियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया. सभी विभाग […]

विज्ञापन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने सुबह नौ बजे करीब झंडोत्तोलन किया जिसके बाद यहां 15 झांकियां देखने को मिली. वहीं सूबे के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में झंडा फहराया. मोरहाबादी मैदान में आकर्षक झांकियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया. सभी विभाग ने थीम के आधार पर झांकी तैयार की थी. सभी झांकियों को प बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से आये कारीगरों ने तैयार किया था.

ग्रामीण विकास विभाग ने समस्याओं की पहचान एवं ग्रामीणों के सहयोग से योजनाओं के चयन में भागीदारी दर्शाया. समाज कल्याण ने कुपोषण मुक्त झारखंड की रूपरेखा केा दर्शाया. सूचना एवं जनसंपर्क ने यहां से गुजरा था इतिहास के थीम पर झांकी तैयार की. गव्य निदेशालय ने दुग्ध उत्पादन में महिला समृद्धि के साधन को झांकी में दर्शाया. मत्स्य विभाग ने झांकी में कलाकार ड्रेस पहन कर मछली पकड़ते एवं बिक्री करते हुए जीवंत प्रदर्शन किया.

वहीं निर्वाचन विभाग ने झांकी में गुणात्मक भागीदारी को दर्शाया. खादी उद्योग ग्राम ने कौशल विकास योजनांतर्गत महिलाओं के रोजगार पर आधारित थीम पर झांकी पेश किया. टाटा स्टील ने सेलिब्रेटिंग ट्राइबल कल्चर थीम पर झांकी पेश किया. पर्यटन विभाग ने गुमला जिले के नवरत्न गढ़ का किला के अलावा झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं को भी दर्शाया. कौशल विकास मिशन ने झारखंड कौशल विकास मिशन की संभावनाओं की थीम अपनी झांकी में प्रस्तुत की. वन एवं पर्यावरण ने इको टूरिज्म थीम पर आधारित संभावनाओं को प्रदर्शित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola