ePaper

पहाड़ी मंदिर रांची में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने फहराया विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा

Updated at : 23 Jan 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ी मंदिर रांची में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने फहराया विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आज सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचे. रांची के पहाड़ी मंदिर पर पर्रिकर ने विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा लहराया. यह तिरंगा विश्व का सबसे बड़ा झंडा है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर पहाड़ी मंदिर के नीचे से बटन दबा कर तिरंगा फहराया. […]

विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आज सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचे. रांची के पहाड़ी मंदिर पर पर्रिकर ने विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा लहराया. यह तिरंगा विश्व का सबसे बड़ा झंडा है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर पहाड़ी मंदिर के नीचे से बटन दबा कर तिरंगा फहराया. तिरंगा जमीन से 493 फीट की ऊंचाई पर है़. पहाड़ी मंदिर पर इसे 293 फीट लंबे पोल पर लगाया गया है़. पर्रिकर मोराबादी में आयोजित मुख्‍य समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए.
बिरसा मुण्‍डा फुटबाल स्टेडियम में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के आगमन पर आज यहां पहाड़ी मंदिर पर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उनके साथ रहें. पहाड़ी मंदिर पर फहराये जानेवाले तिरंगे का सीधा प्रसारण मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया, जहां मौजूद लोगों ने कार्यक्रम लाइव देखा. स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रक्षा मंत्री दिन के 10.30 बजे से एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान खूंटी के जरदाग में प्रस्तावित डिफेंस यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास भी पर्रिकर ने किया.
कार्यक्रम में हजार लोग हुए शामिल
समारोह में लगभग 15 हजार लोग शामिल हुए. इनमें करीब 10,000 बच्चे शामिल हुए. बच्‍चों ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया. समारोह में शामिल होनेवालों के लिए प्रशासन ने तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी. राज्य के कई मंत्री, अधिकारी समेत अन्य लोग समारोह में शामिल हुए.
बंद रहे थोक प्रतिष्ठान : शनिवार को पंडरा के थोक व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की. नेताजी जयंती की वजह से शहर के ज्यादातर स्कूलें भी बंद हैं.
टूट गया फरीदाबाद का रिकाॅर्ड
फिलहाल देश में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने का गौरव फरीदाबाद को हासिल था. फरीदाबाद में 246 फीट के पोल पर तिरंगा लहराता है. रांची पहाड़ी पर 24 घंटे तिरंगा लहरायेगा. रात में भी तिरंगा दिखे, इसके लिए पोल के पास सोडियम वेपर लाइट लगायी गयी है. इसकी जमीन से ऊंचाी 493 फीट है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola