23 काे रांची में रक्षा मंत्री फहरायेंगे विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा

रांची :रक्षा मंत्री मनाेहर पर्रिकर 23 जनवरी काे पहाड़ी मंदिर पर नवनिर्मित 293 फीट के पाेल व गुंबद से विश्व का सबसे बड़ा व ऊंचा झंडा फहरायेंगे. कार्यक्रम दिन के 10.30 बजे हाेगा. राज्यपाल द्राैपदी मुरमू, मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ ही कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हाेंगे. उपायुक्त मनाेज कुमार ने रविवार काे […]
23 जनवरी काे ही नेताजी सुभाषचंद्र बाेस का जन्म दिन है, इसलिए यह दिन महत्वपूर्ण है. रक्षा मंत्री पहाड़ी मंदिर में पूजा करने बाद झंडे का बटन दबायेंगे. लगभग तीन मिनट तक पूजा करेंगे. तिरंगा मोटराइज्ड रस्सी के जरिये पोल पर जायेगा. राज्यपाल द्रौपदी मुरमू, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी साथ होंगे. मुख्य समारोह मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा. आयाेजन स्थल पर लोगों काे संबोधित भी करेंगे. यहां कार्यक्रम में सरकारी व गैर सरकार स्कूल के बच्चे भी हिस्सा लेंगे. सभी बच्चे तिरंगे झंडे के रंग के पोशाक में होंगे. रक्षा मंत्री कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 22 जनवरी को रांची आयेंगे. डीसी ने रविवार काे तैयारी का भी जायजा लिया. झंडा किस तरह से पोल पर चढ़ेगा इसकी ट्रॉयल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










