ePaper

एक वर्ष में ही जर्जर हो गयी 700 करोड़ की सड़क

Updated at : 04 Oct 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
एक वर्ष में ही जर्जर हो गयी 700 करोड़ की सड़क

एनएच-33 में रामपुर से विकास तक बनी सड़क में व्यापक अनियमितता की गयी है.

विज्ञापन

टोल सड़क पर 33 करोड़ रुपये की वसूली

पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क

एनएचआइ सड़क पर लगा रहा पेबंद

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

एनएच-33 में रामपुर से विकास तक बनी सड़क में व्यापक अनियमितता की गयी है. 700 करोड़ रुपये खर्च कर बनी इस सड़क की पोल पहले वर्ष की बरसात ने ही खोल दिया है. सड़क शुरू हुए अभी एक वर्ष भी नहीं हुए हैं और सड़क जर्जर हो गयी. अनियमितता छिपाने के लिए एनएचआइ बीच-बीच में सड़क पर पेबंद लगा रही है. चतरा पुल के समीप मरम्मत कार्य करने के नाम पर इसके लिए एक हिस्से को जुलाई व अगस्त माह में करीब एक माह तक ब्लॉक करके रखा गया, इसके बाद दूसरे हिस्से को सितंबर में 15 दिनों तक ब्लॉक रखा गया था, जिसके कारण मार्ग में कई दुर्घटनाएं भी हुई थी. करीब 10 माह की अवधि में उक्त सड़क पर 33 करोड़ रुपये टोल वसूली गयी है. चतरा के ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर ने बताया कि बनने के साथ ही सड़क की दुर्गति हो गयी है. बार-बार सड़क को ब्लॉक करके इसकी मरम्मत करायी जाती है. कई वाहन चालकों ने बताया कि यह टोल रोड है, बावजूद स्तरीय सेवा नहीं मिलती है. स्ट्रीट लाइट सिर्फ दिखावे के हैं. रात में एक भी जगह लाइट नहीं जलती है.

बारिश में टूट गयी है सड़क : एकता कुमारी :

इस संबंध में एनएचएआइ के परियोजना निदेशक एकता कुमारी ने बताया बारिश से सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हो गये हैं. जिन्हें भरा जा रहा है. वहीं बिजली नहीं रहने के कारण लाइटें नहीं जलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola