विमान लैंडिंग के लिए सुरक्षित नहीं है बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

Updated at : 23 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
विमान लैंडिंग के लिए सुरक्षित नहीं है बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भी विमानों के लैंडिंग व टेकऑफ के लिए सुरक्षित नहीं है. पूर्व में यहां कई बार घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि पायलटों की सूझबूझ के कारण अब तक यहां कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. एयरपोर्ट निदेशक अनिल विक्रम ने कहा कि एयरपोर्ट में विमानों के सुरक्षित लैंडिंग व टेकऑफ के […]

विज्ञापन
रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भी विमानों के लैंडिंग व टेकऑफ के लिए सुरक्षित नहीं है. पूर्व में यहां कई बार घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि पायलटों की सूझबूझ के कारण अब तक यहां कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. एयरपोर्ट निदेशक अनिल विक्रम ने कहा कि एयरपोर्ट में विमानों के सुरक्षित लैंडिंग व टेकऑफ के उपाय किये गये हैं. जल्द ही नयी तकनीक से पक्षियों को भगाने के लिए उपकरण खरीदे जायेंगे. इसके लिए निविदा निकाली गयी है.
कब-कब हुई हैं दुर्घटनाएं
20 जुलाई 2010 : किंगफिशर के विमान से पक्षी टकराया
27 जुलाई 2010 : किंगफिशर के विमान से पक्षी टकराया
25 अगस्त 2010 : किंगफिशर के विमान से पक्षी टकराया
02 सितंबर 2010 : जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया
06 दिसंबर 2010 : जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया
जून 2011 : जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया
04 अगस्त 2011 : किंगफिशर के विमान से पक्षी टकराया
19 अगस्त 2011 : इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया
30 सितंबर 2013 : इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया
26 जुलाई 2014 : गो एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola