झारखंड में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 65 प्रत्याशियों ने भरा परचा

Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

झारखंड में पहले चरण की चार सीटों पर नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन तक कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर लिया है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड में पहले चरण की चार सीटों पर नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन तक कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर लिया है. सबसे अधिक सिंहभूम सीट से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं सबसे कम पलामू सीट से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. लोहरदगा से 17 व खूंटी से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. चार सीटों पर प्रमुख रूप से एनडीए, इंडिया गठबंधन समेत कुछ लेफ्ट, बसपा, झारखंड पार्टी के उम्मीदवार भी हैं. लोहरदगा में झामुमो से बागी होकर चमरा लिंडा ने भी नामांकन दाखिल किया है. वह झामुमो के विधायक भी हैं. दूसरी ओर लोहरदगा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नामांकन दाखिल किया है. 26 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी और नाम वापसी की तिथि 29 अप्रैल है. इसी दिन अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची चुनाव आयोग जारी करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola