21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

हेल्पलाइन नंबर पर करें कंप्लेन, तुरंत होगा समाधान

हेल्पलाइन नंबर पर करें कंप्लेन, तुरंत होगा समाधान 16 घंटे काम करेगा निगम का कंट्रोल रूम 0651-2209751 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं शहरवासी रांची. दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची नगर निगम की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम के नंबर 0651-2209751 […]

हेल्पलाइन नंबर पर करें कंप्लेन, तुरंत होगा समाधान 16 घंटे काम करेगा निगम का कंट्रोल रूम 0651-2209751 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं शहरवासी रांची. दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची नगर निगम की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम के नंबर 0651-2209751 में शहर के लोग सुबह छह बजे से लेकर रात के 10 बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने इसके लिए तीन शिफ्टों में जमादार से लेकर सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है. जारी आदेश में आयुक्त ने कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उसका समाधान किया जाये. साथ ही समस्या के समाधान होने के बाद उसकी सूचना निगम के अपर नगर आयुक्त व शिकायतकर्ता को तत्काल उपलब्ध करायी जाये. अहले सुबह तीन बजे से सफाई होगी : दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के अासपास गंदगी न रहे, इसके लिए अहले सुबह तीन बजे से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इस कार्य के लिए अतिरिक्त 125 कर्मचारियों को लगाया गया है. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक टाटा एस को इस कार्य में लगाया गया है. निगम के स्टोर इंचार्ज ओंकार पांडेय ने बताया कि पूजा को लेकर सफाई व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया गया है. सुबह होते-होते शहर की सड़कें चकाचक दिखेंगी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel