झारखंड में हो सकते हैं 36वें राष्ट्रीय खेल!

Published at :14 Jul 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में हो सकते हैं 36वें राष्ट्रीय खेल!

गोवा सरकार ने चुनावों के कारण प्रस्तावित 36वां राष्ट्रीय खेल कराने से किया इनकार रांची : अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगले वर्ष यानी 2016 में एक बार फिर होटवार का मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देशभर के एथलीटों से गुलजार होगा. दरअसल 2016 के अंत में गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, लेकिन […]

विज्ञापन

गोवा सरकार ने चुनावों के कारण प्रस्तावित 36वां राष्ट्रीय खेल कराने से किया इनकार

रांची : अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगले वर्ष यानी 2016 में एक बार फिर होटवार का मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देशभर के एथलीटों से गुलजार होगा. दरअसल 2016 के अंत में गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, लेकिन वहां की सरकार ने 2017 के प्रारंभ में वहां होनेवाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेशनल गेम्स कराने से इनकार कर दिया है.

ऐसे में झारखंड ने इन खेलों के आयोजन में अपनी रुचि दिखायी है. हालांकि अभी इसके लिए लंबा सफर तय करना है. सोमवार को राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने वजिर्निया (अमेरिका) से वर्ल्ड पुलिस खेलों में पदक जीत कर लौटी एथलीटों के सम्मान समारोह के दौरान कहा कि झारखंड 2011 में 34वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर चुका है. उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन मौजूद है, इंफ्रास्ट्रर तैयार है. ऐसे में झारखंड कम खर्च पर इन खेलों के आयोजन में सक्षम है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है, लेकिन वह इस पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात की जायेगी, उसके बाद ही तसवीर साफ हो पायेगी. साथ ही इस संबंध में जल्द ही झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) और भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) से भी संपर्क किया जायेगा.

34वें राष्ट्रीय खेलों का हो चुका है सफल आयोजन

झारखंड में 12 से 26 फरवरी 2011 तक 34वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है. इन खेलों में देशभर के करीब नौ हजार एथलीटों ने 35 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था. तब 444 गोल्ड मेडल दावं पर थे और ये खेल रांची, जमशेदपुर और धनबाद के 21 वेन्यू पर आयोजित किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola