Ranchi News : एक माह में बिजली चोरी करते 5157 पकड़े गये, 7.98 करोड़ का जुर्माना

पूरे राज्य में बिजली चोरी के खिलाफ एक माह में 31511 परिसर में की गयी छापेमारी
विशेष संवाददाता, रांची. बिजली चोरी के खिलाफ मार्च महीने में 26 मार्च तक पूरे राज्य में 31511 परिसर में सघन छापेमारी की गयी. इसमें 5157 परिसर में बिजली चोरी के मामले पाये गये. इनके खिलाफ संंबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर कुल 7.98 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एपीटी सेल द्वारा 119 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल थे. एपीटी सेल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि बिजली चोरी का मामला कहीं आता है, तो उपभोक्ता 9431135515 पर सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके. रांची में 465 परिसर में चोरी का मामला : एपीटी टीम द्वारा की गयी छापेमारी में रांची में एक माह में 4039 परिसर में छापेमारी की गयी. इस दौरान 465 परिसर में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 63.65 लाख रुपये का जुर्माना किया गया. वहीं गुमला में 369 पर 47.56 लाख, जमशेदपुर में 408 पर 72.78 लाख, चाईबासा में 271 पर 26.30 लाख, धनबाद में 326 पर 55.99 लाख, चास में 461 पर 77.72 लाख, डालटनगंज में 470 पर 63.98 लाख, गढ़वा में 153 पर 28.26 लाख, दुमका में 224 पर 26.31 लाख, साहिबगंज में 340 पर 46.45 लाख, गिरिडीह में 331 पर 47.22 लाख, देवघर में 328 पर 84.79 लाख, हजारीबाग में 496 पर 99.54 लाख, रामगढ़ में 300 पर 29.16 लाख और कोडरमा में 215 पर 28.99 लाख का जुर्माना कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




