शिविर में खलारी के 50 लोगों ने किया रक्तदान

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 01 Jun 2026 8:25 PM

विज्ञापन

खलारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खलारी. रक्तदान महादान टीम लापता हेल्प डेस्क की इकाई के द्वारा खलारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 50 लोगों ने उत्साह पूर्वक अपना रक्तदान किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सह बीडीओ प्रणव अम्बष्ट तथा थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना से जुड़ा कार्य है. लोगों को रक्तदान के प्रति सजग होकर रक्तदान करना चाहिए, हम खुद भी रक्तदान से स्वस्थ होते है साथ ही जरूरतमंद लोगों को मदद भी मिलती है. वहीं रिम्स ब्लड बैंक के डॉक्टर उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम के द्वारा सुरक्षित रक्तदान कराया गया. ज्ञात हो कि गर्मियों में ब्लड की भारी कमी होने के कारण रिम्स ब्लड बैंक के अग्राह पर यह शिविर आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ प्रणव अमबष्ट, पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, डॉ इरशाद आलम, पंकज प्रसाद, मुन्नु शर्मा, मुखिया पुतुल देवी, तेजी किस्पोट्टा, मलका मुंडा, शैलेश सिंह, आलोक चौहान, दीपक प्रसाद, संतोष सिंह, बीपीओ विनय कुमार, आदित्यनाथ झा, विकास कुमार, योगेश कुमार, अभिषेक चौहान, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola