ePaper

पीएम आ सकते हैं 27 को, आज न्योता देने दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री

Updated at : 12 Jun 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम आ सकते हैं 27 को, आज न्योता देने दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिन के एक बजे का समय तय हुआ है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो जायेंगे. मुख्यमंत्री हजारीबाग क्षेत्र में केंद्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगे. […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिन के एक बजे का समय तय हुआ है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो जायेंगे.

मुख्यमंत्री हजारीबाग क्षेत्र में केंद्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगे. संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रधानमंत्री 27 जून को यहां आयेंगे.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पूसा की तर्ज पर झारखंड में कृषि अनुसंधान केंद्र बनाया जा रहा है. केंद्र के लिए राज्य सरकार ने एक हजार एकड़ भूमि उपलब्ध करायी है. दिल्ली पहुंच कर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को झारखंड की विधि-व्यवस्था की स्थिति और विकास की योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे. अब तक विकास के क्षेत्र में उनकी सरकार ने क्या-क्या महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, इसका ब्योरा प्रस्तुत करेंगे.

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी उन्हें बतायेंगे. प्रधानमंत्री ने जो योजनाएं पूरे देश में शुरू की है, उसकी स्थिति पर भी अपनी बात रखेंगे. इसे लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ विचार-विमर्श भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola