1 अप्रैल से बदल रहा है पेट्रोल का ‘फॉर्मूला’,कहीं आपकी पुरानी गाड़ी को नुकसान तो नहीं ?

E20 Petrol India 2026: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में 20% इथेनॉल मिश्रण और न्यूनतम 95 RON वाला पेट्रोल अनिवार्य होगा. सरकार का यह बड़ा फैसला न केवल प्रदूषण घटाएगा और विदेशी मुद्रा बचाएगा, बल्कि बेहतर ऑक्टेन वैल्यू से आपके वाहन के इंजन को भी सुरक्षित रखेगा. जानिए आपकी गाड़ी पर इसका क्या असर होगा.
E20 Petrol India 2026: भारत सरकार ने पेट्रोल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अब 1 अप्रैल 2026 से देशभर के पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाया जाएगा. साथ ही, अब पेट्रोल की क्वालिटी का एक नया स्टैंडर्ड (95 RON) तय कर दिया गया है ताकि आपकी गाड़ी का इंजन सुरक्षित रहे.
इथेनॉल क्या है और इसे क्यों मिलाया जा रहा है?
इथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है जिसे खेती-किसानी के कचरे, जैसे कि गन्ने के रस, मक्का या सड़े हुए अनाज से बनाया जाता है. इसे पेट्रोल में मिलाने के तीन बड़े फायदे हैं.
- पैसों की बचत: भारत बाहर के देशों से बहुत सारा तेल खरीदता है. अगर हम पेट्रोल में देश में बना इथेनॉल मिलाएंगे, तो हमें बाहर से कम तेल मंगवाना पड़ेगा. इससे अब तक देश के 1.40 लाख करोड़ रुपये बच चुके हैं.
- प्रदूषण में कमी: इथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा साफ जलता है, जिससे गाड़ियों से निकलने वाला धुआं कम जहरीला होता है.
- किसानों को फायदा: इथेनॉल की मांग बढ़ने से गन्ना और मक्का उगाने वाले किसानों की कमाई बढ़ेगी.
- इंजन की सुरक्षा: जब खराब क्वालिटी का पेट्रोल इंजन में जाता है, तो वह सही समय से पहले ही जलने लगता है. इससे इंजन के अंदर ‘खट-खट’ (Knocking) की आवाज़ आती है और इंजन कमजोर होने लगता है.
- इथेनॉल का जादू: इथेनॉल में खुद का ऑक्टेन बहुत ज्यादा होता है. इसे पेट्रोल में मिलाने से पेट्रोल की क्वालिटी सुधर जाती है और इंजन बिना किसी शोर के स्मूथ चलता है.
मेरी गाड़ी पर इसका क्या असर पड़ेगा?
अगर आपकी गाड़ी 2023 या उसके बाद की बनी है, तो आपको बिल्कुल फिक्र करने की जरूरत नहीं है. कंपनियां अब गाड़ियां ही ऐसी बना रही हैं जो इस पेट्रोल (E20) पर बढ़िया चलें. लेकिन अगर आपकी गाड़ी पुरानी है, तो कुछ छोटी बातें ध्यान रखनी होंगी. जैसे पुरानी गाड़ियों में माइलेज 3 से 7% तक कम हो सकता है और पुराने वाहनों के अंदर लगे रबर या प्लास्टिक के पाइप थोड़े जल्दी खराब हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर सर्विस कराते रहें.
भारत ने बहुत कम समय में पेट्रोल में 10% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया था, इसीलिए अब सरकार इसे बढ़ाकर 20% कर रही है. आज के समय में देश के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर आपको पहले से ही यह मिलावटी (अच्छे सेंस में) पेट्रोल मिल रहा है.
Also Read: तेल की कीमतों में फेरबदल, जानें 26 फरवरी को कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










