लेह-लद्दाख से 43 प्रवासी श्रमिक आज हवाई जहाज से लौटेंगे झारखंड

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर लेह-लद्दाख में फंसे प्रवासी मजदूरों का हवाई जहाज से झारखंड लौटने का सिलसिला जारी है. आज 43 प्रवासी श्रमिक हवाई जहाज से लेह-लद्दाख से झारखंड लौटेंगे. कुछ ही देर में वे दिल्ली पहुंचने वाले हैं. आज शाम वे रांची पहुंचेंगे.
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर लेह-लद्दाख में फंसे प्रवासी मजदूरों का हवाई जहाज से झारखंड लौटने का सिलसिला जारी है. आज 43 प्रवासी श्रमिक हवाई जहाज से लेह-लद्दाख से झारखंड लौटेंगे. कुछ ही देर में वे दिल्ली पहुंचने वाले हैं. आज शाम वे रांची पहुंचेंगे.
मुख्यमंत्री के प्रयास से दुर्गम क्षेत्र लेह में फंसे 43 श्रमिक व कामगार हवाई जहाज से आज झारखंड लौट रहे हैं. कुछ ही देर में वे दिल्ली पहुंचने वाले हैं. आज देर शाम ये श्रमिक रांची पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी श्रमिकों की सुखद यात्रा की कामना की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने का सिलसिला जारी है. दुरुह क्षेत्रों से प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार हवाई जहाज से झारखंड ला रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज देर शाम लेह-लद्दाख से 43 प्रवासी श्रमिक हवाई जहाज से झारखंड लौट रहे हैं. कुछ ही देर में वे दिल्ली पहुंचने वाले हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि लेह स्थित नुब्रा घाटी, चुनुथु घाटी, विजययक एवं हिमांक परियोजना कार्य में लगे संताल परगना के 208 श्रमिक झारखंड लौटेंगे. इन श्रमिकों के समूह को दो चरणों में वापस अपने घर लाया जाएगा. प्रथम चरण में 115 प्रवासी श्रमिक और दूसरे चरण में 93 श्रमिकों को एयरलिफ्ट किया जायेगा. इसी क्रम में आज आखिरी समूह के 43 श्रमिक झारखंड लौटेंगे. मुख्यमंत्री के प्रयास से इससे पूर्व 60 श्रमिकों के समूह को लेह से एयरलिफ्ट कर झारखंड लाया जा चुका है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




