धंस सकती है धनबाद-रांची रेल लाइन

सिजुआ (धनबाद): धनबाद-चंद्रपुरा-रांची रेल मार्ग पर अंगारपथरा हॉल्ट के समीप लिलटेन अंगारपथरा में रविवार सुबह ट्रेंच कटिंग स्थल पर विस्फोट के साथ आग का लावा निकलने लगा. घटना से बीसीसीएल कतरास क्षेत्र व रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया. जमीन के नीचे, जहां आग का लावा फटा है, वहां से धनबाद-चंद्रपुरा-रांची/गोमो रेल […]
आग रेल लाइन के कितनी करीब है, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है. आग भड़कने की घटना के बाद बीसीसीएल ने तत्काल दमकल की एक गाड़ी भेज इस पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल का पानी कम पड़ गया. कई बार पानी लाने के लिए दमकल यहां-वहां दौड़ती रही. समाचार लिखे जाने तक आग तेजी से फैलती जा रही थी. इस दौरान कामख्या- रांची एक्सप्रेस के अलावा कई ट्रेनें गुजरी. आग से धनबाद-रांची रेल लाइन के धंसने की आशंका बढ़ गयी है. इस ट्रैक पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




