शौर्य बाइक संचलन आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खलारी पहाड़ी मंदिर परिसर से विहिप सह बजरंग दल का शौर्य बाइक संचलन छह दिसंबर को निकाला जायेगा.

विज्ञापन

खलारी.

खलारी पहाड़ी मंदिर परिसर से विहिप सह बजरंग दल का शौर्य बाइक संचलन छह दिसंबर को निकाला जायेगा. जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने बताया कि शौर्य संचलन दिन के 11 बजे से पूजन के बाद शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश देना है. उन्होंने बताया कि शौर्य यात्रा खलारी पहाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर ओवरब्रिज, हिन्दूगढ़ी चौक, खलारी बाजारटांड़, उर्सुलाइन स्कूल, सीमेंट फैक्ट्री गेट होते हुए पुनः बैंक चौक, केडी मार्केट, डकरा गुरुद्वारा चौक जायेगी. वहां से शॉपिंग सेंटर से वापस हॉस्पिटल होते हुए डकरा पुल से राय बाजारटांड़ होते हुए बचरा चार नंबर चौक पर शौर्य यात्रा का समापन करेंगे. विश्वकर्मा ने सभी सनातन प्रेमियों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola