डोरंडा अर्बन अस्पताल के दूसरे तल्ले में लगा 40 अतिरिक्त बेड

Updated at : 17 Jul 2020 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
डोरंडा अर्बन अस्पताल के दूसरे तल्ले में लगा 40 अतिरिक्त बेड

डोरंडा अर्बन अस्पताल के दूसरे तल्ले में लगा 40 अतिरिक्त बेड

विज्ञापन

रांची : डोरंडा अर्बन अस्पताल में 50 बेड की क्षमता को बढ़ा कर 90 कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा एसिम्टोमैटिक संक्रमितों को भर्ती किया जा सके. संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुरुवार को अर्बन अस्पताल के दूसरे तल्ले में अतिरिक्त 40 बेड लगाये गये. शुक्रवार को बेड भर जाने के बाद नये संक्रमितों को तत्काल दूसरे तल्ले पर शिफ्ट किया जायेगा.

इधर, अर्बन अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का कहना है कि यहां व्यवस्था ठीक नहीं है. सफाई नहीं की जा रही है. जगह-जगह पानी व कचरा जमा है. ऐसे मेें अन्य संक्रामक बीमारी की संभावना बढ़ गयी है.

पानी व खाना समय पर नहीं मिलता है. इस बारे में सिविल सर्जन का कहना है कि संक्रमितों के लिए यथासंभव व्यवस्था की जा रही है. सहयोग की भावना के साथ काम करना होगा, तभी हम बेहतर सुविधा मुहैया करा पायेंगे.

Post by : Pritish sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola