Ranchi News : 37.68 लाख बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : 37.68 लाख बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

शिक्षा परियोजना ने बैग वितरण को लेकर पूरी की प्रक्रिया

विज्ञापन

रांची. राज्य में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल बैग वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी. आपूर्तिकर्ता ने बैग की आपूर्ति जिलों को शुरू कर दी है. वर्ष 2025-26 में कुल 37,68,118 बच्चों को स्कूल बैग मिलेगा. स्कूल बैग राज्य सरकार द्वारा कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दिया जाता है. पहले दो वर्ष पर बच्चों को बैग दिया जाता था. अब प्रत्येक वर्ष बच्चों को बैग दिया जाता है. कक्षा एक के 3,96,695, कक्षा दो के 5,53,484, कक्षा तीन के 4,95,719, कक्षा चार के 4,96,976, कक्षा पांच के 4,95,785, कक्षा छह के 4,21,946, कक्षा सात के 4,23,759 एवं कक्षा आठ के 4,83,754 बच्चों को बैग दिया जायेगा. नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा. बैग के अलावा बच्चों के किताब वितरण की प्रक्रिया भी अगले माह शुरू हो जायेगी. किताब का टेंडर फाइनल हो गया है. प्रिंटर को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है. किताब की आपूर्ति भी अगले माह से शुरू हो जायेगी. प्रिंटर प्रखंड मुख्यालय तक किताब पहुंचायेंगे. प्रखंड मुख्यालय से विद्यालय अपने स्तर से किताब ले जायेंगे. राज्य में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताब दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola