ePaper

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रघुवर दास व अर्जुन मुंडा

Updated at : 13 Mar 2015 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रघुवर दास व अर्जुन मुंडा

रांची : भाजपा की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है. नयी कार्यकारिणी में 111 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत झारखंड के छह नेताओं को स्थान दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को कार्यकारिणी का सदस्य […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है. नयी कार्यकारिणी में 111 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत झारखंड के छह नेताओं को स्थान दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.
वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है. इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में रांची सांसद रामटहल चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को स्थान दिया गया है. स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को शामिल किया गया है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में देश भर के 40 नेताओं को स्थान दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola