झारखंड में नौ करोड़ टन इस्पात का होगा उत्पादन : नरेन्द्र सिंह तोमर

रांची : केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पेशल परपज वेहिकल (एसपीवी) के तहत देश में तीस करोड़ टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखा है जिसमें से नौ करोड़, बीस लाख टन इस्पात उत्पादन के लिए रियायती दर पर इस्पात कारखाने की स्थापना झारखंड में की जायेगी. […]
रांची : केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पेशल परपज वेहिकल (एसपीवी) के तहत देश में तीस करोड़ टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखा है जिसमें से नौ करोड़, बीस लाख टन इस्पात उत्पादन के लिए रियायती दर पर इस्पात कारखाने की स्थापना झारखंड में की जायेगी.
तोमर ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में इस मामले में विस्तार से विचार विमर्श के दौरान यह बात कही. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के खनिज संपदा संपन्न चार राज्यों छत्तीसगढ, झारखंड, उडीसा और कर्नाटक में एसपीवी के तहत नये इस्पात कारखाने लगाने के लिए केंद्र सरकार उद्यत है और इस दिशा में तेजी से काम आगे बढाया जा रहा है. इससे देश में इस्पात की कमी को पूरा किया जा सकेगा और मेक इन इंडिया के सपने को भी साकार करने में सहायता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




