ePaper

सजल चक्रवर्ती हटाये गये, राजीव गौबा बने झारखंड के नये मुख्य सचिव

Updated at : 20 Jan 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
सजल चक्रवर्ती हटाये गये, राजीव गौबा बने झारखंड के नये मुख्य सचिव

रांची : झारखंड सरकार ने सजल चक्रवर्ती को स्थानांतरित करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड सरकार ने 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सजल चक्रवर्ती को मुख्य सचिव पद […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने सजल चक्रवर्ती को स्थानांतरित करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड सरकार ने 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सजल चक्रवर्ती को मुख्य सचिव पद से आज स्थानांतरित कर दिया और उनके स्थान पर 1982 बैच के अधिकारी राजीव गौबा को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है.

गौबा इससे पूर्व केंद्र में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर सचिव रह चुके हैं और उनकी सेवा 31 अगस्त, 2019 तक शेष है. सजल चक्रवर्ती को अपर मुख्य सचिव नागर विमानन बनाया गया है. गौरतलब हो कि इससे पहले भी हेमंत सोरेन सरकार में सजल चक्रवर्ती को मुख्‍य सचिव से हटाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola