आज रहेगा कुहासा बारिश से बढ़ेगी ठंड

Published at :02 Jan 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
आज रहेगा कुहासा बारिश से बढ़ेगी ठंड

रांची : एक जनवरी की शाम में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी की सुबह में घना कुहरा रहने व दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं घने बादल छाये रहेंगे. इससे न्यूनतम तापमान में एक जनवरी के मुकाबले मामूली फर्क पड़ेगा. रांची […]

विज्ञापन
रांची : एक जनवरी की शाम में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी की सुबह में घना कुहरा रहने व दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं घने बादल छाये रहेंगे. इससे न्यूनतम तापमान में एक जनवरी के मुकाबले मामूली फर्क पड़ेगा. रांची शहर का एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
वहीं कांके का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बंगाल की खाड़ी में बने निम्‍न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव ओड़िशा, बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों पर पड़ा है. मौसम वैज्ञानिक डॉ ए बदूद के अनुसार तीन जनवरी से आकाश साफ होने की उम्मीद है. इससे ठंड और बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है. इससे कनकनी बढ़ेगी. हवा की गति भी चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola