संत स्टीफन चर्च में 25 युवाओं ने किया यीशु को अंगीकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 12:59 AM
संत स्टीफन चर्च कोकर में सोमवार को दृढ़ीकरण समारोह हुआ. 10 लड़कों और 15 लड़कियों ने इस पवित्र संस्कार के जरिए यीशु के प्रति अपनी आस्था को और दृढ़ किया.
रांची. संत स्टीफन चर्च कोकर में सोमवार को दृढ़ीकरण समारोह हुआ. 10 लड़कों और 15 लड़कियों ने इस पवित्र संस्कार के जरिए यीशु के प्रति अपनी आस्था को और दृढ़ किया. सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने संस्कार ग्रहण कराया. इस अवसर पर डायसिस के सचिव रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह सामुएल नाग, रेव्ह निर्मल समद, कोकर पेरिश के पुरोहित रेव्ह एसपी लुगुन, रेव्ह सुधीर लकड़ा, लिनुस कुजूर, सुदर्शन हेमरोम मौजूद थे.
रांची पेरिश की आमसभा में पेश की गयी रिपोर्ट
रांची. सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के रांची पेरिश की आमसभा संत पॉल्स कैथेड्रल में हुई. रांची पेरिश की पास्टोरेट कमेटी के सचिव निकोदिम मरांडी और कोषाध्यक्ष जुनूल नाग ने रिपोर्ट पेश की. इस दौरान चर्च से जुड़े डीसीवाइएम और संडे स्कूल कमेटी ने भी आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया. सदस्यों ने कहा कि चर्च परिसर के अंदर मंडली सदस्यों की जानकारी के बिना कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए. साथ ही ऐतिहासिक चर्च के मूल स्वरूप में भी छेड़छाड़ न हो. आमसभा की अध्यक्षता पेरिश प्रिस्ट रेव्ह एस डेविड ने की. इस अवसर पर रेव्ह सुनिल भुईंया, रेव्ह जस्टिन भुईंया, रेव्ह विकास कुजूर, रेव्ह सामुएल भुईंया आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










