भाकपा माओवादी का बंद शुरू, अलर्ट जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाकपा माओवादी की ओर से आहूत झारखंड-बिहार बंद शुक्रवार की रात 12 बजे से शुरू हो गया. बंद के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है. डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि बंद को लेकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है. साथ ही पुलिस […]
विज्ञापन
रांची : भाकपा माओवादी की ओर से आहूत झारखंड-बिहार बंद शुक्रवार की रात 12 बजे से शुरू हो गया. बंद के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है. डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि बंद को लेकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है.
साथ ही पुलिस को निर्देश दिया गया है कि फोर्स का मूवमेंट कराने से पहले सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखा जाये. ग्रामीण इलाकों में पुलिस की तैनाती की गयी है, ताकि नक्सली कहीं भी कोई घटना नहीं कर सके और नक्सलियों के बंद को विफल बनाया जा सके.
त्न बंद को लेकर निषेधाज्ञा लागू : रांची . गैर आदिवासी को सीएम बनाये जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 27 दिसंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर एसडीओ अमित कुमार ने पूरे रांची सदर में निषेधाज्ञा लगा दिया है. यह निषेधाज्ञा सुबह पांच बजे से लेकर रात के 10 बजे तक प्रभावी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










