सीआइएसएफ की बड़ी कार्रवाई, विश्रामपुर से 2.230 टन अवैध कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन
सीआइएसएफ की बड़ी कार्रवाई, विश्रामपुर से 2.230 टन अवैध कोयला जब्त

सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज की.

विज्ञापन

खलारी. सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए केडीएच खदान के समीप विश्रामपुर क्षेत्र में रविवार सुबह छापामारी अभियान चलाकर 2.230 टन अवैध कोयला जब्त किया. उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय के निर्देशन में निरीक्षक रश्मि, आसूचना बल और ‘अ’ समवाय की संयुक्त टीम द्वारा चलाये गये अभियान में जब्त कोयले को केडीएच कांटा घर में वजन कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. वहीं सघन चेकिंग के दौरान केडीएच चेकपोस्ट पर मोनेट कोल वाशरी से खाली बताकर निकल रहे हाइवा (जेएच 13 डी 4095) को संदेह के आधार पर रोका गया, जिसमें जांच के दौरान 5.75 टन कोयला पाया गया, जबकि चालक वासुदेव कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. प्राथमिक जांच में कोयला चोरी की आशंका सामने आने पर सीआईएसएफ ने वाहन, चालक और कोयला को कानूनी कार्रवाई हेतु खलारी थाना को सुपुर्द कर दिया. सीआईएसएफ एनके एवं पिपरवार क्षेत्र के कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और खदान क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी भी बढ़ा दी गई है, वहीं कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा हेतु आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

केडीएच चेकपोस्ट पर 5.75 टन अवैध कोयला लदा हाइवा पकड़ा

ड्रोन से निगरानी कर अवैध कारोबार पर कसा जा रहा शिकंजा

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola