कोरोना संक्रमण से 20 लोग हुए स्वस्थ, सबकी छुट्टी

Updated at : 10 May 2020 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से 20 लोग हुए स्वस्थ, सबकी छुट्टी

कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए 20 लोगों को रिम्स के कोविड-19 अस्पताल से एक साथ छुट्टी मिल गयी. शनिवार शाम को स्वस्थ होकर घर जाने वालों में एक बच्चा सहित हिंदपीढ़ी, कडरू, कांके, पिस्का मोड़ व कांटाटोली चौक के लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

रांची : कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए 20 लोगों को रिम्स के कोविड-19 अस्पताल से एक साथ छुट्टी मिल गयी. शनिवार शाम को स्वस्थ होकर घर जाने वालों में एक बच्चा सहित हिंदपीढ़ी, कडरू, कांके, पिस्का मोड़ व कांटाटोली चौक के लोग शामिल हैं.

इससे पहले शुक्रवार को रिम्स प्रबंधन ने 22 लोगों के स्वस्थ होने की घोषणा की थी. लेकिन दो स्वस्थ लोग अभी अपने घर नहीं जा सके हैं. स्वस्थ होकर जाने वालों के चेहरे पर खुशी दिखायी दी. इन सबने हाथ उठाकर रिम्स के डॉक्टर व नर्स का धन्यवाद किया. इधर,कोरोना वार्ड में भर्ती करीब आधा दर्जन लोगों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार है. दो दिन में इनकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

वहीं रिम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नर्स के परिवार की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.मां नहीं हो पायी निगेटिव : रिम्स में कोरोना पॉजिटिव 22 लोगों में एक बच्ची भी शामिल है. इस बच्ची की मां अभी कोरोना निगेटिव नहीं हुई है. ऐसे में बच्ची को भी छुट्टी नहीं मिली है. इधर रात हो जाने के कारण बेड़ो का एक व्यक्ति भी घर नहीं जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola