पैरवी पर दी जा रही लीव सैलरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री ने प्रबंधन पर लगाया आरोप रांची : हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री लालदेव सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को एचइसी प्रबंधन पैरवी के आधार पर लीव सैलरी (छुट्टी बकाया) का भुगतान कर रहा है. लीव सैलरी फरवरी 2011 से बकाया है. कर्मी जब इस बाबत प्रबंधन से भुगतान करने […]
विज्ञापन
हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री ने प्रबंधन पर लगाया आरोप
रांची : हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री लालदेव सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को एचइसी प्रबंधन पैरवी के आधार पर लीव सैलरी (छुट्टी बकाया) का भुगतान कर रहा है. लीव सैलरी फरवरी 2011 से बकाया है. कर्मी जब इस बाबत प्रबंधन से भुगतान करने की बात कहते हैं, तो प्रबंधन राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेता है, जबकि पिछले दरवाजे से वरीय अधिकारियों और पैरवीकारों के लोगों को भुगतान किया जा रहा है.
श्री सिंह ने कहा कि करीब 500 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मियों को लीव सैलरी का भुगतान नहीं हुआ है. 113 सेवानिवृत्त कर्मियों ने उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है. इस बाबत पूछे जाने पर एचइसी के जन-संपर्क अधिकारी ने कहा कि लिखित सूचना मांगने पर वह जानकारी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










