सरना समाज के नेता की दिन दहाड़े हत्या

Updated at : 26 Sep 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
सरना समाज के नेता की दिन दहाड़े हत्या

खूंटी : अखिल भारतीय सरना समाज के खूंटी जिला उपाध्यक्ष मंगल पहान की गुरुवार को दिन दहाड़े तोरपा थाना क्षेत्र के कुमांग-सोनरपुरगढ़ पथ पर कोकेया मोड़ के पास गोली मार हत्या कर दी गयी. मंगल तोरपा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के रहनेवाले थे और अपने गांव के ग्राम प्रधान व पहान थे. जानकारी के […]

विज्ञापन

खूंटी : अखिल भारतीय सरना समाज के खूंटी जिला उपाध्यक्ष मंगल पहान की गुरुवार को दिन दहाड़े तोरपा थाना क्षेत्र के कुमांग-सोनरपुरगढ़ पथ पर कोकेया मोड़ के पास गोली मार हत्या कर दी गयी. मंगल तोरपा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के रहनेवाले थे और अपने गांव के ग्राम प्रधान व पहान थे. जानकारी के अनुसार मंगल पहान गुरुवार की शाम अपनी साइकिल से कुमांग से अपने गांव जा रहे थे. रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गये. मंगल पहान अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और सरना समाज की एकजुटता के लिए प्रयासरत रहते थे. स्व पहान भाजपा के भी सक्रिय कार्यकर्ता थे. तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola