एसएसबी के कमांडेंट ने किया क्षेत्र भ्रमण

सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले के ए-कंपनी जांब्रो क्षेत्र का भ्रमण किया.
खूंटी. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अनगड़ा (रांची) के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने गुरुवार को वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले के ए-कंपनी जांब्रो क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली. भ्रमण के क्रम में उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. हॉकी खेल के प्रति उनके उत्साह, प्रतिभा और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया. खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विभिन्न गांवों के बीच एक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करने का सुझाव दिया. कमांडेंट शाश्वत कुमार ने जल्द हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने का आश्वासन दिया. जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली विजेता टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










