हटिया स्टेशन से 15 किलो गांजा जब्त

Updated at : 02 Jul 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
हटिया स्टेशन से 15 किलो गांजा जब्त

जब्त गांजे का अनुमानित मूल्य 7.5 लाख रुपये आंका गया

विज्ञापन

रांची. आरपीएफ रांची मंडल की फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट हटिया के साथ मिलकर 15 किलो गांजा जब्त किया है. ऑपरेशन नार्कोस के तहत हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ जवान की नजर दो व्यक्तियों पर पड़ी. उनके पास भारी बैग थे और वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. संदेह के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गयी, तब उनमें से एक ने अपना नाम सचिन कुमार (23 वर्ष) बताया. वह उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिला के बारापुर थानांतर्गत पुरानपुर का रहनेवाला है. वहीं दूसरा व्यक्ति अक्षित चौधरी (16 वर्ष) उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिला के धर्मपुर थानांतर्गत अजितपुरदासी का रहनेवाला है. कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि उनके बैग में मारिजुआना (गांजा) है. इसके बाद तत्काल उसके बैग से गांजा जब्त कर लिया गया. गांजे के पैकेट का वजन 15 किलो और इसका अनुमानित मूल्य 7.5 लाख रुपये आंका गया है. बरामद गांजा को सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने जब्त कर लिया. दोनों तस्करों ने बताया कि वे गांजा संबलपुर (ओड़िसा) से लेकर हटिया पहुंचे थे. गांजा को अपने निजी लाभ के लिए ऊंची कीमत पर बेचने उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे. दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola